पूविवि के एनसीसी कैम्प में दी गयी यातायात सड़क सुरक्षा की जानकारी
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एनसीसी कैंप में 98 यूपी बटालियन द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सैन्य फायरिंग की प्रशिक्षण को कैडेट ने पूरा किया। वहीं यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के बारे में लोगों को जागरूक किया। एनसीसी केडैटों को फायरिंग के प्रशिक्षण में कैंप कमांडेड आलोक डी सिंह ने कैडेटों को हथियारों की सुरक्षित संचालन लक्ष्य पर एकाग्रता सटिंक निशाना लगाने की तकनीक पर जानकारी दिया। कैडेटो ने उनके दिशा निर्देश पर सफलतापूर्वक फायरिंग परीक्षण को पूरा किया। इसके बाद शिविर में मैप रीडिंग फील्ड क्राफ्ट एंड बैटल क्राफ्ट जैसी सैन्य गतिविधियों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही जनपद की ट्रैफिक पुलिस टीम ने उपस्थित कैडेटों को यातायात नियमों के सुरक्षा सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दिया। कैडेट के अनुशासन समर्पण और कठिन परिश्रम को देखते हुए कैम्प कमांडेंट कर्नल आलोक डी सिंह एवं डिप्टी कैंप कमांडेड लेफ्टिनेंट नागेंद्र सिंह राठौड़ ने उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सूबेदार मेजर कृपाल सिंह, सूबेदार शांत राणा, सूबेदार मनोज सिंह, सूबेदार भिरगू यादव, बीएचएम राजीव, त्रिवेंद्र सिंह, आरिफ अली, हवलदार संजय कुमार, हवलदार प्रेमचंद, हवलदार तारा सहित तमाम कैडेट मौजूद रहे।
.jpg)







