Jaunpur News:थानाध्यक्ष ने कारोबारियों व व्यवसाइयों संग की बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:थानाध्यक्ष ने कारोबारियों व व्यवसाइयों संग की बैठक


सुरक्षा को लेकर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से मंगलवार को थाना परिसर में सर्राफा व्यवसाइयों, ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों, होटल प्रबंधकों, पेट्रोल पंप संचालकों सहित अन्य व्यापारियों की बैठक की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित व्यापारियों को उच्चाधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया।

थानाध्यक्ष ने सर्राफा कारोबारियों से प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील किया। ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों, होटल प्रबंधकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों को भी सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा आगंतुकों का आवश्यक विवरण सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए।

बैठक में पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। व्यापारियों ने भी क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव रखे जिन पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा एवं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। बैठक के दौरान क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित व्यापारी एवं प्रतिष्ठान संचालक उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads
 
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!