Jaunpur News: सम्पादक मंगला प्रसाद की पत्नी नहीं रहीं, पत्रकार जगत में छाया शोक

Aap Ki Ummid
follow us

सड़क हादसे में हुई थीं घायल, जौनपुर के बाद वाराणसी ले गये थे परिजन

अजय पाण्डेय

जौनपुर। साप्ताहिक समाचार पत्र दहकता भारत के सम्पादक मंगला प्रसाद तिवारी की पत्नी संगीता तिवारी (50 वर्ष) का मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गयी। परिजनों के अनुसार वह एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई थीं। परिजनों के अनुसार दुर्घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जौनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। इसके बाद मंगलवार दोपहर उनका निधन हो गया। उनका अन्तिम संस्कार वाराणसी के कर्णिकर्णिका घाट पर हुआ जहां मुखाग्नि सम्पादक मंगला प्रसाद तिवारी ने किया।

वहीं संगीता जी के निधन की खबर मिलते ही उनके शुभचिंतकों, पत्रकारों तथा सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना प्रकट किया। दिवंगत संगीता जी का अंतिम संस्कार मंगलवार देर शाम वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया जहां परिजनों एवं शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

ads

ads

ads

ads
ads

ads 


ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!