Jaunpur News: सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर रंगबाजी प्रदर्शित करने, समाज में भय एवं अशान्ति फैलाने वाले गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सोशल मीडिया पर गैंग बनाकर रंगबाजी प्रदर्शित करने, समाज में भय एवं अशान्ति फैलाने वाले गिरफ्तार


विनय शर्मा

चन्दवक, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन वज्रपात" के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना चन्दवक पुलिस द्वारा चन्दवक क्षेत्रान्तर्गत सोशल मीडिया पर रंगबाजी एवं आपत्तिजनक पोस्ट से संबंधित वीडियो बनाकर समाज में भय एवं अशांति का वातावरण उत्पन्न करने वाले 2 अराजक तत्वों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। उक्त व्यक्तियों के विरुद्ध शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मो0 हकीम पुत्र मो0 रहमुल्ला निवासी चवरवर बरौटी एवं साहिल अहमद पुत्र समीउल्ला निवासी ग्राम चन्दवक थाना चन्दवक हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, उ0नि0 परशुराम सिंह, हे0का0 बलवन्त सिंह एवं रि0का0 पियुष सिंह शामिल रहे।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!