Jaunpur News: अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, योग शिविरों में भारी भीड़

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, योग शिविरों में भारी भीड़


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर क्षेत्र योगमय नजर आया। सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित योग शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता करके स्वस्थ जीवन और सकारात्मक सोच का संकल्प लिया। योग प्रशिक्षकों ने लोगों को योग, प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराते हुए बताया कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने की प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है।

विकास खण्ड शाहगंज के सोंधी परिसर में आयोजित भव्य योग शिविर में सुबह से ही लोगों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। शिविर की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने किया। योग प्रशिक्षक सुनील यादव एवं अनीता यादव ने उपस्थित जनसमूह को ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। प्रशिक्षकों ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ते मानसिक तनाव, अनियमित दिनचर्या और बीमारियों से बचाव के लिए योग सबसे प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को निरोग बनाता है, बल्कि मन को भी शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।

खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि योग भारत की वह अनमोल धरोहर है जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है। उन्होंने लोगों से योग को केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में एडीओ पंचायत दीपक यादव, विकास खण्ड के कर्मचारी, जनप्रतिनिधि सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

102


——इनसेट——

योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर: डा. गजेन्द्र

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहापुर में योग शिविर का आयोजन हुआ जहां कार्यकर्ता, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के प्रति अपनी आस्था और जागरूकता का परिचय दिया।

इस मौके पर योग प्रशिक्षक डॉ. गजेंद्र पाण्डेय ने योग के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक सम्पूर्ण जीवन दर्शन है। यह मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है। आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न अनेक रोगों का समाधान योग में निहित है। यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन कुछ समय योग और प्राणायाम को दे तो वह न केवल स्वयं स्वस्थ रह सकता है बल्कि एक स्वस्थ और जागरूक समाज के निर्माण में भी योगदान दे सकता है।

शिविर में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कर स्वस्थ जीवन जीने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान योग की महत्ता और भारतीय संस्कृति में उसके गौरवपूर्ण स्थान पर भी चर्चा की गई। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि आज विश्व के अनेक देशों में योग को अपनाया जा रहा है जो भारत की सांस्कृतिक शक्ति और आध्यात्मिक विरासत का जीवंत प्रमाण है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री मनीष (धर्मरक्षक), उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, सोनू गौड़, अनिल प्रजापति, विक्की गुप्ता, मुकेश प्रजापति, उमेश सिंह, जिया लाल बिन्द, उमेश सिंह, मुकेश प्रजापति, उषा मौर्या, पुष्पा चौबे, विनीता मौर्या, मिनता बिंद सहित तमाम लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान योग और स्वास्थ्य के प्रति लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। योग शिविर का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा नियमित योग करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने के संकल्प के साथ हुआ।


ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!