बुजुर्ग के मौत के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद गांव में तनाव, जांच में जुटी पुलिस
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरौरा गांव में खेत में मिट्टी डालने को लेकर शुरू हुआ विवाद एक दर्दनाक घटना में तब्दील हो गया जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रामदुलार सरोज (65 वर्ष) के रूप में हुई है।
मृतक के पुत्र लोहा सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पिता सोमवार की रात खाना खाकर घर पर सो रहे थे। इसी दौरान सतीश, शुभम, अमरेश समेत आदि लोग पूर्व के रस्ते के विवाद को लेकर घर पर पहुंच उन पर लोहे के रॉड से हमला कर घायल कर दिया जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू किया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है तथा कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। हालांकि स्थिति पूरी तरह पुलिस नियंत्रण में बताई जा रही है। वहीं मृतक की बहू पूजा सरोज ने कहा कि जिस तरह वह लोग मेरे ससुर को हत्या की है। इस तरह उन लोगों को फांसी की सजा दी जाय।
.jpg)









