Jaunpur News: खेतासराय में निकाला तीजा का जुलूस

Aap Ki Ummid
follow us

 


Jaunpur News: खेतासराय में निकाला तीजा का जुलूस

खेतासराय, जौनपुर। 12वीं मोहर्रम को सुन्नी समुदाय के ताजियेदारों ने कस्बा में तीजा का जुलूस निकाला। जुलूस इमामबाड़े के पास पहुंचने पर ताजियेदारों ने फातिहा पढ़ा। मोहर्रम के कार्यक्रमों का यह अंतिम जुलूस था। मोहर्रम के सकुशल समापन पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

शहीदी चौक पर सुबह दस बजे सभी ताजियेदार तबल बजाते पहुंचे। यहां से जुलूस इमामबाड़े के लिये प्रस्थान किया। ताजियेदार तबल बजाते चल रहे थे। मुख्य मार्ग और चौराहा होते हूए जुलूस इमामबाड़ा पहुंचा। जहां फातिहा पढ़ने के बाद ताजियेदार अपनी चौक पर वापस लौटे। जुलूस का संचालन कर रहे मो. असलम खां ने जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन और कस्बा के दोनों समुदाय के प्रति आभार जताया।

जुलूस में नूर मोहम्मद खान, मो. रजा, सरफराज, परवेज अंसारी, इलियास महमूद, तबरेज असरफी, सलीम अंसारी, सिराज़ खान, हकीक अब्बासी, आदि शामिल रहे। वहीं थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह पुलिस टीम के साथ सुरक्षा में लगे रहे।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!