पारम्परिक जल स्रोत बचाने की मुहिम, ट्रस्ट ऑफ पीपुल देगा तकनीकी मदद
डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। लगातार घटते जल स्तर और गांवों से खत्म होते तालाब-कुंओं को देखते हुए ग्राम पंचायत देवरिया, विकास खण्ड बक्शा के प्रधान श्रीहरि सेवक यादव ने एक सराहनीय पहल की है। प्रधान ने पंचायत निधि से गांव के पुराने कुंए के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया है।
ग्राम प्रधान श्रीहरि सेवक यादव का कहना है कि यह सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए सोच है। आज समर्सिबल से हजारों लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। लोग आंखों के सामने पानी बहता देख मूकदर्शक बने रहते हैं। अगर अभी नहीं चेते तो आने वाले दिन जल संकट का अभिशाप बन जाएंगे।
इसके बाद संस्था के विशेषज्ञ दिनेश चन्द्र पाण्डेय (अनिल) ने बताया कि जीर्णोद्धार कार्य में देश की जानी-मानी संस्था "ट्रस्ट ऑफ पीपुल" तकनीकी सहयोग कर रही है। संस्था पुराने कूएं को वैज्ञानिक तरीके से रिचार्ज करने की तकनीक बतायेगी, ताकि भूजल स्तर सुधरे।
इस पहल से गांव में खुशी की लहर है। आस—पास की ग्राम पंचायतों में भी इसकी चर्चा हो रही है। प्रधान ने लोगों से अपील किया कि वे पारंपरिक जल स्रोत बचाने और पानी का अनावश्यक दोहन रोकने की कवायद करें।
.jpg)








