Jaunpur News: जेसीआई चेतना का शानदार प्रदर्शन, सरला महेश्वरी बनीं एलीट प्रेसीडेंट

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जेसीआई चेतना का शानदार प्रदर्शन, सरला महेश्वरी बनीं एलीट प्रेसीडेंट


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित मध्यवर्षीय अधिवेशन (मिडकॉन) 2026 जोन III, जौनपुर चेतना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई सम्मान अपने नाम किया। संस्थाध्यक्ष सरला महेश्वरी 'एलीट प्रेसीडेंट', आउट स्टैंडिंग सचिव वांशिका सिंह, नये सदस्य के लिए आंचल जायसवाल को सम्मानित किया गया। साथ ही अधिवेशन के दौरान आउट स्टैंडिंग, लेडी लोम (रीजन B), बिजनेस एरिया, ट्रेनिंग एरिया, स्टार लोम जनवरी, मार्च, मई, प्रोजेक्ट काबिल, खुशियो का सन्दूक, पब्लिशिंग संदेश, स्टोरी प्रोग्राम, लोहरी प्रोग्राम जे सी आई ब्रांडिग सहित विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रमाण पत्र, टी-शर्ट (लोगो) प्रदान किया गया। संस्थाध्यक्ष सरला महेश्वरी जी को नेशनल द्वारा गोल्डेन गोवल के साथ उत्कृष्ट पार्टिसिपेट के लिए भी सम्मानित किया गया। उक्त अधिवेशन में वांशिका सिंह, ज्ञानेश्वरी गुप्ता, गायत्री जायसवाल, ममता कश्यप, ज्योति प्रधान रोशनी केसरवानी, श्रेया अग्रवाल, मीनू बरनवाल, चन्दा बरनवाल, संचिता बैकर सहित तमाम सदस्यों की सहभागिता रही। अध्यक्ष सरला महेश्वरी ने इस उपलब्धि का श्रेय संस्था के पदाधिकारीयो तथा टीम के मेहनत तथा समर्पण को दिया।

ads

ads

ads

ads


ads


ads

ads 


ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!