Jaunpur News: अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल का मनाया गया 9वां स्थापना दिवस

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल का मनाया गया 9वां स्थापना दिवस




संजय शुक्ला

जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद/राष्ट्रीय बजरंग दल के 9वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में काशी प्रान्त के जिला जौनपुर में विभिन्न स्थानों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम हुआ। मुख्य रूप से जौनपुर नगर के नवदुर्गा शिव मंदिर सद्भावना पुल में जीतेन्द्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय बजरंग दल, केराकत के चन्द्रबली जूनियर हाईस्कूल मथुरापुर में पवन राय जिला महामंत्री अहिप और शाहगंज में प्रशान्त उपाध्याय जिला उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद द्वारा डीह बाबा मंदिर भादी में स्थापना दिवस मनाया गया। तीनों तहसील में पालकों द्वारा कार्यक्रम किया गया।



इस दौरान अलग—अलग स्थानों पर प्रान्त कार्यध्यक्ष डा. वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने जौनपुर में प्रमुखता से सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ केंद्र संचालित किये जाने तथा संगठन को वार्ड और गांव स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि संगठन का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

इसी क्रम में प्रान्तीय महामंत्री तरुन शुक्ल ने शाहगंज में विचार व्यक्त किया। साथ ही डा. प्रवीण भाई तोगड़िया के नेतृत्व में संगठन के स्थापना से संगठन विस्तार और संगठन की रीती—नीति और पूरे भारत में किये गये कार्यों को बताते हुये अयोध्या राम लला मंदिर में हुये दुस्साहसिक कार्य की निन्दा किया। साथ ही कहा कि न्याय में देरी और निष्पक्षता पर संदेह, दोनों ही लोकतंत्र को कमजोर करते हैं। सजग प्रशासन निष्पक्ष न्याय हमारी पहचान रही है।कानून सबके लिए समान किसी के दबाव में नहीं, सबको समान न्याय मिलना चाहिए। प्रशासन रहे सजग ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही हमारा संकल्प रहे। निष्पक्षता ही विश्वास है। निष्पक्ष न्याय से ही बनता है। मजबूत समाज जनता का सहयोग सजग नागरिक, मजबूत लोकतंत्र की पहचान। न्याय हो समय पर, निष्पक्ष और निर्भय तभी सशक्त होगा देश, तभी सुरक्षित होगा हमारा भविष्य। निष्पक्ष न्याय–सशक्त लोकतंत्र की नींव है।

इसी क्रम में जलालपुर में प्रांतीय संगठन महामंत्री संजय दुबे ने संगठन के विस्तार, ग्राम पंचायत स्तर तक समितियों के गठन और नियमित गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा किया। साथ ही कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतें सक्रिय हों और वहां समिति का गठन कर नियमित बैठकें आयोजित की जानी जाय। इस दौरान अन्य वक्ताओं ने श्रीराम मंदिर अयोध्या से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग किया।

अन्त में अजय पाण्डेय जिलाध्यक्ष अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद ने जिला, तहसील, ब्लॉक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि सभी लोग संकल्प लेकर श्री हनुमान चालीसा पाठ का केंद्र चलायें।

उपरोक्त कार्यक्रम में राकेश श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष अहिप, रूद्र प्रताप श्रीवास्तव विभाग उपाध्याय, सचिन श्रीवास्तव जिला मंत्री, विवेक उपाध्याय जिला मंत्री, सुधीर कुमार जिला मंत्री अहिप, कृष्ण कुमार, यज्ञवेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष, जयेश सिंह, जितेंद्र यादव, प्रियंक श्रीवास्तव, अरुण मोदनवाल, विनय सोनी, विकास अग्रहरि, दुर्गेश चौरसिया, ऋषभ अग्रहरि, अरुण गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्त्ता एवं हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!