Jaunpur News: सीनियर में आस्था एवं जूनियर में दीपा आयी अव्वल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सीनियर में आस्था एवं जूनियर में दीपा आयी अव्वल


जौनपुर अचीवर 2026 का पुरस्कार वितरण सम्पन्न

जौनपुर। जीवन में सफल होने का सबसे आसान तरीका है कि निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। मन से हारने वाला कभी जीतता नहीं है। प्रतियोगिता से छात्रों का भविष्य निखरता है।उक्त बातें नगर के मियांपुर स्थित साइबर इंस्टिट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी पर रविवार को जौनपुर अचीवर 2026 पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में इनकम टैक्स विभाग के पर्सनल असिस्टेंट मो. आरिफ अंसारी ने कही। साथ ही आगे कहा कि प्रतियोगिता की भावना को जगाने की जरूरत है, फिर देखो सफलता कैसे नहीं मिलती है।

इस दौरान संस्था के निदेशक राजीव पाठक ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्व. विनोद गुप्ता की याद में जौनपुर अचीवर-विनोद गुप्ता अचीवमेंट अवार्ड के नाम से आयोजित की गई है।साइबर इंस्टिट्यूट की प्रतियोगिता परीक्षा मे टॉप करने वाले साइबर के पूर्व कई छात्र सरकारी विभागों के एग्जाम भी पास करके उच्च पदों पर नौकरी कर रहे हैं। बीते 14 जून को आयोजित हुई उक्त प्रतियोगिता में कुल 150 छात्रों ने प्रतिभाग किया था जिसके सीनियर वर्ग में आस्था पाण्डेय और जूनियर वर्ग में दीपा जायसवाल ने जौनपुर अचीवर का खिताब प्राप्त किया। उक्त अवसर पर सभी प्रतियोगियों को शील्ड तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुज पटेल, रीतू निषाद, काजल बिन्द, सपना, वंदना, शिवम समेत तमाम छात्र, छात्राएं, अभिभावक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुज पटेल व धन्यवाद ज्ञापन राजीव पाठक ने दिया।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!