Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में बुझ गया घर का इकलौता चिराग

बहन को रिश्तेदारी छोड़ घर वापस लौट रहा मृतक

बेलाव घटा पर हुआ मृतक का अंतिम संस्कार

विनोद कुमार

केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के लठ्ठेपुर प्राथमिक विद्यालय के समीप बुधवार की देर शाम उस समय सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जब युवक अपनी बहन को रिश्तेदारी छोड़ वापस अपने घर लौट रहा था। मृतक की पहचान संतोष पाल पुत्र स्व. सियाराम पाल 28 वर्ष निवासी मटियारी गांव के रूप में हुई।

विदित हो कि संतोष पाल अपनी बहन सोनी पाल को डोभी क्षेत्र स्थित कोइलारी गांव में छोड़कर वापस अपने घर लौट रहा था जैसे ही वह लठ्ठेपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंचा तभी बेलाव से केराकत की तरफ आ रही तेज रफ्तार बाइक विपरीत दिशा में जाकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही संतोष पाल सड़क के किनारे बेसुध होकर जा गिरा। टक्कर की आवाज सुन आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होकर घायल के उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं भीड़ का फायदा उठाकर बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़ फरार हो गया। मौत की खबर होते ही परिवार में कोहराम मच गया परिजनों की चीख-पुकार सुन मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।

मृतक होम ट्यूशन कर परिवार का करता था भरण—पोषण

मृतक संतोष पाल 4 बहनों में इकलौता था। विगत 20 वर्ष पूर्व पिता का साया सर उठ गया था। माता प्राथमिक विद्यालय में रसोइया का काम करती है। छोटी सी उम्र से ही पढ़ाई के साथ होम ट्यूशन कर परिवार का भरण पोषण भी करता था। अब संतोष की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट का बोझ मंडरा रहा है। मृतक के चचेरे भाई अरविंद पाल ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं मृतक के पोस्मार्टम के बाद अंतिम संस्कार बेलाव स्थित घाट पर किया गया।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!