Jaunpur News: दो घरों से नगदी जेवरात समेत लाखों की चोरी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दो घरों से नगदी जेवरात समेत लाखों की चोरी


डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार उक्त निवासी विनोद मिश्र उर्फ पप्पू का परिवार घर के बाहर सो रहा था। देर रात चोर घर के पीछे से चढ़कर आंगन में पहुंचे और सूटकेस व अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर 4 सोने की सिकड़ी, 10 अंगूठियां, 4 कंगन, झुमके, पायल, 20 हजार रुपये नकद समेत करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गये।

इसके बाद चोरों ने पड़ोसी जनार्दन मिश्र के घर को भी निशाना बनाया। घर के पीछे से प्रवेश कर आलमारी और सूटकेस का ताला तोड़ते हुए दो सोने की चेन, अंगुठियां, पायल तथा 10 हजार रुपये नकद समेत करीब पांच लाख रुपये मूल्य के जेवर और नकदी चोरी कर ली।

शनिवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची सरपतहां पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। दोनों पीड़ितों ने थाने में लिखित तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग किया है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में पुलिस गश्त को लेकर नाराजगी भी देखी जा रही है।

ads


ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!