Jaunpur News: सचिव संजय यादव एवं प्रधानपति अरविन्द ने किया पौधरोपण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सचिव संजय यादव एवं प्रधानपति अरविन्द ने किया पौधरोपण


जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह ने की पहल

केराकत, जौनपुर। शासन के मंशानुरूप जिले के सभी ब्लाकों के हर ग्राम पंचायत में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया जहां हर किस्म के पौधे लगाकर विश्व पर्यावरण का सम्मान किया गया। इसी कड़ी में स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत अमिहित में भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह के नेतृत्व में प्रधानपति अरविन्द सिंह एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव ने 'एक पेड़ मां के नाम' लगाया। वहीं ग्राम पंचायत अधिकारी संजय यादव ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिये पौधा लगाना अति आवश्यक है जिससे हम सबको शुद्ध हवा एवं छांव मिल सके। इसी प्रकार हर ग्रामवासी एक-एक पौधे अवश्य लगायें तो गांव का पर्यावरण अच्छा हो जायेगा। साथ ही शुद्ध हवा के साथ हर इंसान रोगों से कोसों दूर रह सकता है।

 


ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!