Jaunpur News: अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे पर लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने किया आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस एवं फादर्स डे पर लायंस क्लब शाहगंज खुशबू ने किया आयोजन


शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम हुआ जिसका शुभारंभ बच्चों ने दीप प्रज्वलित करके किया। योग प्रशिक्षिका रीता सोनी ने उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का प्रशिक्षण देते हुए योग के महत्व एवं स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दिया।

भीषण गर्मी को देखते हुए लायंस क्लब शाहगंज स्टार के संस्थापक अध्यक्ष रूपेश जायसवाल द्वारा सभी बच्चों को ओआरएस (ORS) का घोल वितरित किया गया तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।

इस दौरान फादर्स डे भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। बच्चों ने अपने पिता के प्रति सम्मान एवं प्रेम व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर परिवार में पिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब शाहगंज खुशबू की अध्यक्ष खुशबू जायसवाल के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्लब की सचिव आराधना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नेहा अग्रहरी तथा गाइडिंग लायन एवं जोन चेयरपर्सन मनीष अग्रहरी की विशेष उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों, अभिभावकों एवं क्लब सदस्यों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। योग, स्वास्थ्य जागरूकता एवं पारिवारिक मूल्यों को समर्पित इस आयोजन की सभी ने सराहना किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads


ads

ads 



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!