Jaunpur News: आत्महत्या के लिये दुष्प्रेरित करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Aap Ki Ummid
follow us

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार नीलू यादव निवासी खानपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसरा भादी निवासी सन्नी उर्फ शनी यादव ने उनकी बहन अंशु यादव को प्रेम एवं विवाह का झूठा आश्वासन देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि लगातार मानसिक उत्पीड़न के चलते अंशु यादव ने आत्महत्या कर ली। मामले में थाना शाहगंज पर धारा 108 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

गुरुवार को उपनिरीक्षक राम विलास एवं पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त शनी यादव पुत्र स्व. राजेश यादव निवासी ग्राम उसरा भादी, थाना शाहगंज को रेलवे क्रॉसिंग शाहगंज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए न्यायालय के माध्यम से अपना पक्ष रखने की बात कही। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक राम विलास, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव एवं कांस्टेबल हिमांशु सिंह शामिल रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads 



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!