चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर लायन्स क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा बुढ़वा बाबा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ वायु एवं स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं। सभी उपस्थित लोगों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संयोजन ज्योति गुप्ता एवं रंजना सेठ ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने सपना गुप्ता, सीमा गुप्ता, रूबी अग्रहरि आदि सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
सचिव आराधना अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिवस तक सीमित न रहकर जन-जन का सतत अभियान बनना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया। "एक वृक्ष, एक जीवन—आइए प्रकृति को संवारें और भविष्य को सुरक्षित बनाएं।"
.jpg)









