Jaunpur News: छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट के आरोपी को शाहगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना पुलिस ने छेड़खानी एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना शाहगंज क्षेत्र के ग्राम कोपा (उमड़िया) निवासी एक किशोरी द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के आधार पर थाना शाहगंज में धारा 74 भारतीय न्याय संहिता तथा 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कोपा निवासी शिवम चौहान पुत्र स्व. राम प्रवेश चौहान ने उसे मिलने के लिए बुलाया और उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने गुरुवार को आरोपी शिवम चौहान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक राम विलास, हेड कांस्टेबल मुन्ना यादव तथा कांस्टेबल हिमांशु सिंह शामिल रहे।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!