चौकियां धाम, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के अलीखानपुर में प्रसाद इण्टरनेशनल कॉलेज के सामने स्थित पान की दुकान में तोड़—फोड़ करने और दुकानदार के साथ गाली—गलौज और धमकी देने के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अलीखानपुर निवासी अम्बरीश चन्द्र मौर्य ने पुलिस अधीक्षक के यहां प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह काफी समय से प्रसाद इंटरनेशनल कॉलेज के सामने पान की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। पीड़ित का आरोप है कि अलीखानपुर निवासी विनय चन्द्र और दीप चन्द्र अक्सर दुकान पर आकर गाली-गलौज करते हैं। बीते 7 जून को दोनों ने दुकान पर आकर पीड़ित के साथ गाली—गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसी रात दुकान बन्द करने के बाद मध्य रात्रि में दोनों ने राड व ईंट-पत्थर से उसकी दुकान और ग्राहकों के बैठने के लिये बना चबूतरा तोड़कर नष्ट कर दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना पुलिस ने अलीखानपुर गांव निवासी विनय चन्द्र व दीपचन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Jaunpur News: दुकान में तोड़—फोड़ व गाली-गलौज मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
जून 14, 2026
follow us
.jpg)







