Jaunpur News: केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान' कार्यक्रम आयोजित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान' कार्यक्रम आयोजित




नवागत बीडीओ, प्रमुख प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनता रही शामिल

विनय शर्मा

डोभी, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक सभागार में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” विषयक संवाद कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रबुद्धजनों के साथ सार्थक संवाद किया।

कार्यक्रम में अधिकारियों,चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों, व्यवसायियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में देश में हुए विकास कार्यों, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तृत चर्चा किया। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों द्वारा प्रबुद्धजनों के विचारों एवं सुझावों को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।

सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी अरविंद यादव के अलावा अखिलेश सिंह, नृपेन्द्र सिंह मंडल अध्यक्ष बजरंगनगर, हरिहर राजभर मंडल अध्यक्ष डोभी, अभिनव सिंह, संजय सोनकर  पूर्व मंडल अध्यक्ष, जय सिंह, रामदयाल सिंह, विनय सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह बबलू, सतेन्द्र सिंह डब्लू, चिकित्सा अधीक्षक जितेन्द्र गुप्ता, पशु चिकित्साधिकारी डा. एसके आनन्द, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रशांत सिंह, आपूर्ति निरीक्षक बलवंत सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह, एडीओ पंचायत प्रवीण सिंह, एडीओ एजी दयानन्द सिंह, एडीओ आईसबी धनंजय सिंह, एडीओ कोवापरेटिव अशोक सिंह, एडीओ समाज कल्याण दिनकर मौर्या, एडीओ एसटी शिवेंन्द्र मोहन शुक्ला, लिपिक लालजी राम, राधेश्याम सिंह, राजपाल, सचिवगण अजीत कुमार, राजेश यादव, दीपक कुमार, सुनित कुमार, रमेश गौतम, किशन कुमार, पंकज गौतम, बृजेश गौतम, मंगल दास, मनोज कुशवाहा, रितेश यादव, हरिहर लाल, अमीत सिंह, एखलाक, गोपाल, अनिल, रमेश कुमार, अतुल सिंह, अरुण कुमार, सचिन कुमार, करन कुमार, राजेश कुमार, संदीप कुमार, अरविंद, विजय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!