एआईसीसी सचिव से उत्तर भारतीयों के प्रतिनिधिमण्डल ने की मुलाकात
हैदराबाद। विभिन्न संगठनों से जुड़े उत्तर भारतीयों के प्रतिनिधिमंडल ने अखिल भरतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व तेलंगाना कांग्रेस के सह प्रभारी सचिन सावंत से प्रजा भवन हैदराबाद में शनिवार रात मुलाकात किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में शामिल उत्तर भारतीय विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने श्री सावंत को बताया कि तेलंगाना उनकी कर्मभूमि है। वे कई पीढ़ी से यहां रह रहे हैं। तेलंगाना के विकास में अहम योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज की कुछ समस्याएं हैं। इन समस्याओं को सुलझाना आवश्यक है। सिकंदराबाद से एकमात्र ट्रेन प्रतिदिन दानापुर बिहार जाती है। केवल एक ट्रेन होने के कारण लोगों को ट्रेन में आरक्षित सीट नहीं मिल पा रही है।
उन्होंने कहा कि सिकंदराबाद से वाराणसी पटना के लिए एक नई ट्रेन चलाने के कांग्रेस पार्टी को कदम उठाना चाहिए। इसके साथ छठ पूजा, उत्तर भारतीय भवन आदि पर विस्तार से चर्चा हुई। सारी बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद सचिन सावंत ने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के नेतृत्व तेलंगाना कांग्रेस सरकार सभी का विकास कर रही है। तेलंगाना में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए दिन रात अथक प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष महेश गौड़ भी तेलंगाना में रहने वाले देश के दूसरे राज्यों को लोगों को भी पार्टी से जोड़ रहे हैं। तेलंगाना में रहने वाले राजस्थान, बिहार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश आदि राज्यों के लोगों को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी का साथ देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी खासकर शहरी युवाओं पर फोकस कर रही है। राहुल गांधी लगातार देश के युवाओं से मिल रहे हैं। देश में बदलाव की जरूरत है अब जनता भारती जनता पार्टी की सरकार से ऊब चुकी है।
प्रतिनिधिमंडल में देश के जाने—माने सीए व सामाजिक कार्यकर्ता मधुसूदन अग्रवाल, तेलंगाना भाषाई अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के चेयरमैन राजेश अग्रवाल, बिनय यादव अध्यक्ष बिहार सहयोग समिति तेलंगाना, वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल, राज नारायण सिंह अध्यक्ष नॉर्थ पीपल्स एसोसिएशन तेलंगाना, श्याम मोहन यादव, वीरेंद्र सिंह, मराठी समाज के विनोद पवार आदि शामिल रहे।
.jpg)








