Jaunpur News: पेड़ गिरने से भैंस की हुई मौत, पशुपालक का 1 लाख का हुआ नुकसान

Aap Ki Ummid
follow us

विरेन्द्र यादव

सरायख्वाजा, जौनपुर। बीती रात आयी तेज चक्रवाती तूफान ने स्थानीय थाना क्षेत्र के लपरी गांव में एक किसान को भारी आर्थिक क्षति पहुंचा दी। तेज आंधी और तूफान के कारण एक विशाल पेड़ टूटकर भैंस के ऊपर गिर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लपरी गांव निवासी रामसुंदर ने अपनी भैंस को घर के बाहर एक पेड़ के नीचे बांध रखा था। मंगलवार रात लगभग 9 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ चक्रवाती तूफान शुरू हो गया। तेज हवा के दबाव से पेड़ जड़ समेत उखड़कर भैंस के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ के नीचे दबने से भैंस गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर जब वे बाहर निकले तो भैंस को पेड़ के नीचे दबा हुआ पाया। यह दृश्य देखकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आस—पास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये और बचाव कार्य में जुट गये।

ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद पेड़ को हटाकर भैंस को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। भैंस की मौत से परिवार को बड़ा आर्थिक झटका लगा है। ग्रामीणों के अनुसार मृत भैंस की कीमत लगभग एक लाख रुपये थी। रामसुंदर यादव की आजीविका का प्रमुख साधन पशुपालन था और भैंस की मौत से परिवार की आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना तय माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर गांव के कई लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दिया। रामसुंदर यादव ने राजस्व विभाग को घटना की जानकारी दी सूचना पर पहुंचे राजस्व विभाग ने भैंस का पोस्टमार्टम किया और सरकार की तरफ से मुवाइजा दिलाने की बात कही।


ads 


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!