Jaunpur News: फार्मेसी परीक्षा को लेकर डीएम ने की बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: फार्मेसी परीक्षा को लेकर डीएम ने की बैठक



जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में फार्मेसी पाठ्यक्रम की वार्षिक परीक्षा के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस मौके पर फार्मेसी पाठ्‌यक्रम परीक्षा हेतु जनपद के दस परीक्षा केन्द्रों पर वार्षिक परीक्षा 4 मई से 19 जून के मध्य दो पालियों में सम्पन्न करायी जानी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने के संबंध में चर्चा किया। साथ ही निर्देशित किया कि आवंटित परीक्षा केंद्र पर खंड शिक्षा अधिकारी तथा सभी कक्ष निरीक्षक अपनी उपस्थिति ससमय दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, अपर जिलाधिकारी भू—राजस्व अजय अम्बष्ट सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

adsads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!