मजदूर दिवस पर गूंजे श्रमिकों के अधिकार
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उमरवार ग्राम में सौहार्द फेलो नीरा आर्या की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन करके श्रमिकों के उत्पीड़न को लेकर विचार विमर्श कर रणनीति बनायी गयी। इस मौके पर नीरा आर्या ने कहा कि दुनिया के मजदूरों ने 8 घंटे कार्य, 8 घंटे विश्राम एवं 8 घंटे अपने घरेलू कार्य के लिए एकताबद्ध होकर संघर्ष किया जिसके चलते कार्य दिवस आठ घंटे कानूनी रूप से तमाम देशों में स्वीकार किया। वर्तमान में पूंजीवादी सरकारें बेरोजगारी व भुखमरी के चलते कार्य के घण्टे बढ़ाने का प्रयास कर श्रमिकों का शोषण बढ़ाने की नीतियों का कार्य कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि श्रमिकों को उनके अधिकार मांगने से नहीं मिलते, बल्कि काम कोई भी हो सम्मानजनक एकता व संघर्ष के रास्ते पर चलने से मिलते हैं। इस अवसर चंदा, कविता, गीता, चंद्रावती, नीलम, प्रदीप, शिवम्, हर्ष सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)











