एजेंसी कर्मचारियों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान
गैस सिलेण्डर पाने के लिये लगा रहे लगातार चक्कर
जिलाधिकारी के आदेशों का नहीं हो रहा पालन
विवेक त्रिपाठी
जौनपुर। जनपद के रूधौली भारत गैस एजेंसी पर लम्बी लाइन लगी थी। सुबह 8 बजे नोटिस लगा दिया गया कि गैस नहीं है। उपभोक्ता 35-40 किलोमीटर की दूरी से जाता है, उसी तरह लौटाया जाना जायज नहीं। वहीं लाइन में लगे विवेक त्रिपाठी ने बताया कि 22 अप्रैल को गैस बुक किया गया। कर्मचारी ने कहा कि 29 अप्रैल को आपको गैस मिलेगा लेकिन 1 मई को भी गैस नहीं मिला। कुल मिलाकर यह कर्मचारियों की मनमानी है। एजेंसी मालिक अपने कर्मचारियों की मनमानी पर ध्यान नहीं दे रहे है। जिलाधिकारी का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है। वहीं ऑफिस में मनमानी तरीके से पर्ची सटर गिराकर काटी जाती है। उपभोक्ताओं को यह कहकर लौटाया जाता है कि ट्रक नहीं। गैस नहीं है। उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल रहा है। श्री त्रिपाठी ने आरके भारत गैस एजेंसी की जाँच कराकर कार्यवाही करने की मांग किया है।
.jpg)











