संजय शुक्ला
जौनपुर। उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति एवं जौनपुर के प्रशासनिक न्यायाधीश नीरज त्रिपाठी से जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ता घनश्याम प्रसाद ओझा की शिष्टाचार मुलाकात हुई। यह मुलाकात नगर के रूहट्टा स्थित श्री ओझा के आवास पर हुई जहां न्यायमूर्ति श्री तिवारी ने ओझा जी से व्यक्तिगत, सामाजिक एवं न्यायिक बिन्दुओं पर चर्चा किया। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश पाण्डेय के अलावा सीजेएम, सीओ सिटी, सीओ सदर सहित तमाम न्यायिक प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी के अलावा गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
.jpg)











