Jaunpur News: चन्द्रशेखर का मंडी सचिव पद पर हुआ चयन

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: चन्द्रशेखर का मंडी सचिव पद पर हुआ चयन
  • भैसहा रामपुर निवासी ने UPSSSC परीक्षा में सफलता पाई

जेपी तिवारी

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के भैसहा रामपुर, पोस्ट प्रेम का पूरा निवासी चंद्रशेखर का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित मंडी सचिव के पद पर हुआ है। इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

चंद्रशेखर ने वर्ष 2016 में हाईस्कूल और वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के ही सर्गेसस क्लासेज से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। उन्होंने वर्ष 2022 में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

अपनी सफलता का श्रेय चंद्रशेखर ने अपने माता-पिता, भाई-बहन और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि यदि लगन और कड़ी मेहनत के साथ कोई भी तैयारी की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। शुभम यादव, सुंदर साहगल और विवेक कुमार सहित कई लोगों ने चंद्रशेखर की इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

ads

ads

ads



#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!