शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु हुये शामिल
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के चकरारेत गांव में मंगलवार को खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा के साथ निकाली गयी। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं,पुरुष व बच्चे शामिल रहे। शोभायात्रा चकरारेत से निकल कर बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर होते हुए खाटू श्याम मंदिर पहुंच भंडारे के रूप में तब्दील हो गई जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच प्रसाद ग्रहण किये। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आये और जय श्री खाटू श्याम के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजमान हो उठा। डीजे के धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते आगे बढ़ते रहे जिससे नगर भक्तिमय माहौल हो गया। शोभायात्रा जहां-जहां से गुजरी, लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया।
शोभायात्रा आयोजक संजू देवी व सीमा देवी ने बताया कि पिछले लगभग 10 वर्षों से चकरारेत गांव में खाटू श्याम बाबा का मंदिर स्थापित है। गांव सहित आस—पास के क्षेत्रों में बाबा के प्रति लोगों की आस्था है। वहीं श्रद्धालुओं का मानना है कि बाबा उनकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं जिससे लोगों की श्रद्धा और विश्वास मजबूत हुआ है।
.jpg)











