Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने काबिल ट्रेनिंग का किया आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने काबिल ट्रेनिंग का किया आयोजन


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। जेसीआई ने बालिकाओं को व्यावसायिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से साप्ताहिक "काबिल" ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जहां बालिकाओं को ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाया गया।

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना था। कार्यक्रम की मुख्य प्रशिक्षक रश्मि पाठक ने बताया कि "आज के प्रतिस्पर्धी युग में सिर्फ डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल की भी आवश्यकता है जो हमें हुनरमंद बनाती है और हमारी आजीविका का माध्यम बनती है।"

जेसीआई के अध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने कहा, "काबिल प्रोजेक्ट के माध्यम से हमारा लक्ष्य है कि युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें। यह ट्रेनिंग इस दिशा में हमारा एक छोटा सा प्रयास है। जेसीआई जौनपुर लगातार युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।"

अंत में संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने मुख्य प्रशिक्षक रश्मि पाठक को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर चैप्टर के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads
 
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!