Jaunpur News: मंत्री जी के लोकार्पण से पहले शिलापट्ट क्षतिग्रस्त, पुलिस तहकीकात में जुटी

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मंत्री जी के लोकार्पण से पहले शिलापट्ट क्षतिग्रस्त, पुलिस तहकीकात में जुटी



राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बा के वार्ड नं. 9 गोला बाजार स्थित मुड़वर खानी मन्दिर के पास रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार (राज्यमंत्री) द्वारा शिलान्यास से पहले ही अराजक तत्वों द्वारा शिलान्यास पट्ट क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना की खबर मिलते ही इलाके में हड़कम्प मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आशिक अली के मकान से अनिल प्रजापति के मकान होते हुए मनीष सोनी के मकान तक लगभग 270 मीटर लम्बी इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य डूडा संस्था द्वारा कराया जाना प्रस्तावित था। इस विकास कार्य का शिलान्यास एवं अनावरण प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चन्द्र यादव द्वारा रविवार शाम को किया जाना तय था।

बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम मिस्त्री द्वारा शिलान्यास पट्ट तैयार कर मौके पर लगाया गया था लेकिन रविवार सुबह जब स्थानीय लोगवहाँ पहुँचे तो देखा कि शिलापट्ट टूटा हुआ जमीन पर पड़ा है। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोग इसे शरारती तत्वों की करतूत बता रहे हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके का मुआयना किया और आस—पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह में बताया कि तहकीकात की जा रही है।

adsads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!