शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। गांधी स्मारक पी.जी. कॉलेज समोधपुर के प्राचार्य कक्ष में 21 मई को प्राचार्य प्रो. रणजीत पांडेय की अध्यक्षता में शिक्षकों हेतु “डिजिटल दक्षता कार्यशाला” का सफल आयोजन संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकगण को आधुनिक डिजिटल तकनीकों, ऑनलाइन शिक्षण संसाधनों एवं तकनीकी उपकरणों के प्रभावी उपयोग के प्रति दक्ष बनाना था।
कार्यक्रम में डिजिटल शिक्षण पद्धतियों, ई-कंटेंट निर्माण, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के उपयोग तथा तकनीक आधारित शिक्षण की उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्य प्रो. रणजीत पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए डिजिटल दक्षता अत्यंत आवश्यक है तथा शिक्षकों को समय के साथ नई तकनीकों को अपनाना चाहिए।
कार्यशाला में प्रो. राकेश यादव, डॉ अवधेश मिश्रा, डॉ इंद्र बहादुर सिंह, डॉ नीलमणि सिंह, डॉ अविनाश वर्मा, डॉ लालमणि प्रजापति, डॉ आलोक प्रताप सिंह, डॉ नीलू सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, डॉ जितेन्द्र, विकास यादव, जितेन्द्र कुमार सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कार्यालय अधीक्षक बिंद प्रताप सिंह एवं अखिलेश सिंह भी कार्यशाला में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ विष्णुकांत त्रिपाठी ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।
.jpg)











