Jaunpur News: शादी का झांसा देकर युवती को भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us

डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने युवक पर उसकी 20 वर्षीया पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि स्थानीय क्षेत्र स्थित डेहरी गांव  निवासी सत्येन्द्र कुमार पुत्र रामधनी उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी पुत्री का कोई पता नहीं चल सका। महिला का आरोप है कि आरोपी उसकी पुत्री से पहले से बातचीत करता था तथा वह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उन्होंने पुत्री की जानमाल की सुरक्षा को लेकर आशंका भी जताई है। महिला ने आरोप लगाया कि पहले मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा था। बाद में तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads


ads

 

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!