Jaunpur News: क्रीड़ा भारती ने आयोजित किया जिलास्तरीय चैम्पियनशिप

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: क्रीड़ा भारती ने आयोजित किया जिलास्तरीय चैम्पियनशिप


50 से अधिक खिलाड़ियों ने जीता स्वर्ण, रजत एवं कांस्य

जौनपुर। क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित अन्तर विद्यालयी जिलास्तरीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2026 का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की प्रधानाचार्या नीलम मिश्रा ने अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान के साथ किया। इसके उपरान्त दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान लक्ष्मी-गणेश के पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकृष्ण त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. अजय दूबे रहे। अतिथिद्वय का विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया जिसके बाद सभी को मंच पर आमंत्रित करके खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ कराया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन एवं खेल भावना को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुये उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

प्रतियोगिता में जनपद के 15 से अधिक विद्यालयों के 125 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान लगभग 50 से अधिक खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किये। महिला वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये अमृता जयहिन्द चौहान ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुये अरिकेत दूबे ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल भावना एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय देते हुये प्रतियोगिता को सफल बनाया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर आयोजकों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया।

ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!