Jaunpur News: क्षेपं जलालपुर की बैठक में 10 करोड़ का आया प्रस्ताव

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: क्षेपं जलालपुर की बैठक में 10 करोड़ का आया प्रस्ताव


जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई जहां मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख बदामा देवी एवं खण्ड विकास अधिकारी राम विलास जी मौजूद रहे। बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि की गयी। साथ ही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी 2026-27 में होने वाले कार्यों पर विचार किया गया। क्षेत्र पंचायत के अन्तर्गत 15 में वित्त, पंचम वित्त एवं मनरेगा पर विचार करते हुये राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना पर भी चर्चा की गयी। साथ ही फैमिली आईडी जीरो पावर्टी, फार्मर रजिस्टर के संदर्भ में जानकारी देते हुये समस्त प्रकार के पेंशन पर विचार किया गया। बैठक में उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान द्वारा 10 करोड़ के कार्यों का प्रस्ताव दिया गया। बैठक में राजीव सिंह बेदी प्रदेश उपाध्यक्ष, अमित सिंह एडीओ पंचायत समेत समस्त ग्राम विकास अधिकारी, राम प्रसाद लेखाकार, जेई एमआई, सरला गौड़, शशिकला क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लाक के स्टाफगण, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आदि मौजूद रहे। अन्त में खंड विकास अधिकारी राम विलास जी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

adsads

 



ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!