Jaunpur News: प्रभारी मंत्री ने की आपदा एवं नगर व्यवस्थाओं की समीक्षा

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: प्रभारी मंत्री ने की आपदा एवं नगर व्यवस्थाओं की समीक्षा


सभी विभाग अलर्ट मोड में कार्य करें: एके शर्मा


जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जनपद भ्रमण के दौरान निरीक्षण भवन पहुंचकर शासन-प्रशासन, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके जिले की स्थिति एवं विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा किया।

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि बीते दो दिनों में आए आंधी-तूफान का जिले में व्यापक प्रभाव नहीं पड़ा है। हालांकि कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने के कारण बिजली के खंभों एवं ट्रांसमिशन लाइनों को क्षति पहुंची है जिसे संबंधित विभागों द्वारा लगातार ठीक कराया जा रहा है। प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की जन हानि अथवा पशु हानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आंधी, तूफान, बारिश एवं ओलावृष्टि के मौसम को देखते हुए आपदा प्रबंधन टीम को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए, ताकि किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पहले से तैयार रहे। पूर्व तैयारी मजबूत होने पर आपदा के समय नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है, इसलिए सभी विभाग पूरी सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करें।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए नगर क्षेत्रों में नाला-नालियों की सफाई, जल निकासी की समुचित व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य समय से पूरा कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां कहीं कूड़ा-करकट, जलभराव या क्षतिग्रस्त सड़कें हों, उन्हें तत्काल दुरुस्त कराया जाय जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर तमाम जनप्रतिनिधिगण, प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

adsads

 

ads



ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!