बीके सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। नगर पंचायत जफराबाद के निवासी एवं सनातन धर्म मंडल वाराणसी के प्रचारक संजय मिश्र को जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. ने शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आंवले का वृक्ष प्रदान करते हुए इसे जफराबाद में हनुमान जी, शिव मंदिर के परिसर में लगाने की अपेक्षा किया।
इसके पहले संजय मिश्र प्रचारक सनातन धर्म के द्वारा नगर पंचायत जफराबाद के बुद्धिजीवी समाज की बैठक किया गया। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरकोनी, जिला उपाध्यक्ष जौनपुर सहित सभी बूथ अध्यक्षों ने अपने विचार रखे। सनातन धर्म जागृत अभियान चलाने की बात कही गई। मण्डल अध्यक्ष वाराणसी संजय मिश्र ने सनातन धर्म व हिन्दुओं के संदर्भ मे लोगों को विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि हमारे सनातन धर्म के भगवान राम-कृष्ण है। जो कहते हैं कि हम सनातनी नहीं है तो यह उनकी सोच गलत है। संजय जी ने सनातनियों से सनातन के प्रति लोगों को एक—दूसरे को जागृत करने का आह्वान किया।
.jpg)










