Jaunpur News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने वाला गिरफ्तार

Aap Ki Ummid
follow us

शाहगंज, जौनपुर। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वाले एक युवक को शाहगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी द्वारा की गई पोस्ट से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थाना शाहगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट को तत्काल हटवाते हुए संबंधित व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परवेज आलम पुत्र अफसर अली निवासी मोहल्ला नजीराबाद, थाना शाहगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की आशंका के मद्देनजर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह तथा उपनिरीक्षक ओम प्रकाश पांडेय अपनी पुलिस टीम के साथ शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads
 
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!