जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में जौनपुर प्रभाग के अंतर्गत बदलापुर, शाहगंज, केराकत व मछलीशहर तहसीलों में संबंधित रेंज अधिकारियों, विभाग के तहसील स्तर के अधिकारियों व कर्मचारियों को पौधरोपण 2026 की तैयारियों के संबंध में कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में मिट्टी की जाँच के आधार पर सामान्य भूमि व ऊसर भूमि का चयन के आधार पर वृक्षारोपण किया जाये। ऊसर भूमि के पी०एच० मान के आधार पर जिप्सम जलकुमी बालू व गोबर खाद का प्रयोग किया जाय। गड्ढों का साइज व दूरी, गड्ढे से गड्ढे की दूरी, ऊसर भूमि में पी०एच० मान के अनुसार रोपण हेतु प्रजातियों का चयन बबूल, रियोज, कंजी ढाक, सिरस, अर्जुन, नीम, अकेसिया, आरिकुली फार्मिस, कैजूराइना, बेर, जंगल जलेबी। पौध उठान व मांग पत्र पर चर्चा।
सड़क, नहर, झील, तालाब, ब्लाक, खेत बाग, कब्रिस्तान, धार्मिक स्थल आवासीय भवनों/पार्कों इत्यादि पौधरोपण माडलों में प्रजातियों का चयन व दूरी एलाइमेट इत्यादि, कृषि वानिकी व फलदार प्रजातियों के महत्व, सुरक्षा व्यवस्था तारबाड, ट्री गार्ड, सुरक्षा खाई, ब्रिक गार्ड, बैम्बू गार्ड इत्यादि पर चर्चा। वृक्षारोपण में थावलाबंदी/सिचांई/निराई गुडाई सहित कार्बन क्रेडिट के विषय पर चर्चा की गयी।
.jpg)









