Jaunpur News: दिव्यांगों को वितरित किया गया उपकरण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: दिव्यांगों को वितरित किया गया उपकरण




सहायक उपकरण पाकर खुश हुये वरिष्ठजन


सुइथाकला, जौनपुर। नेकी घर टीम व आसरा जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किया गया जिसे पाकर लोग खुश नजर आये।

स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत गंगोली गांव के चम्पानगर बाजार में सिटी मांटेसरी स्कूल में तमाम गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सैकड़ों दिव्यांगजन एवं 60 वर्ष से ऊपर वृद्धजनों को सहायक उपकरण के रूप में वाकर, छड़ी, गले का पट्टा, कमर बेल्ट, घुटने का रबड़, कान की मशीन, ट्राईसाइकिल, बैटरी मोटराइज्ड दिया गया। उक्त कार्यक्रम में दूर-दूर से चलकर आये दिव्यांगजन निशुल्क उपकरण पाकर टीम को दुआएं देते रहे। वृद्धजनों ने बताया कि आज इस दुनिया में जहां लोग एक—दूसरे के जेब काटने पर तुले हैं, वहीं नेकी घर जैसी सामाजिक संस्था आसरा जौनपुर के साथ मिलकर हम सभी को बुढ़ापे का सहारा प्रदान कर रही है जिसका कोई शुल्क भी नहीं लिया जा रहा है। हम सभी दुआ करते हैं कि टीम के लोग सदैव स्वस्थ रहें और ऐसे ही असहाय, बेसहारों, वृद्धों की सेवा करते रहें।

इसी क्रम में आसरा जौनपुर के विमलेश शर्मा ने कहा कि भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के अन्तर्गत पिछले कई महीनों से हमारी टीम घर-घर जाकर लोगों का रजिस्ट्रेशन कर रही थी। जिनका रजिस्ट्रेशन हो पाया, उनको आज उपकरण उपलब्ध कराया जा रहा है। बचे लोगों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करके उपकरण दिया जायेगा। यह पुनीत कार्य निरंतर चलता रहेगा।

नेकी घर टीम के मनजीत गुप्ता ने बताया कि ऐसे पुनीत कार्य हमारी टीम विगत कई वर्षों से करती चली आ रही है और आगे भी तमाम क्षेत्रों में कैंप लगाकर करती रहेगी। लोगों से अपील भी किया कि आपके आस—पास यदि ऐसे दिव्यांगजन एवं वृद्धजन हो जिन्हें उपकरण की आवश्यकता हो तो तत्काल टीम से सम्पर्क करें, उनका रजिस्ट्रेशन करवायें, ताकि उन्हें भी बुढ़ापे या दिव्यांगता की स्थिति में सहयोग प्रदान किया जा सके। यह एक पुनीत कार्य है जिसमें हम सभी को चढ़—बढ़कर हिस्सा लेना चाहिये।

इस अवसर पर भारत सरकार मंत्रालय से हरिशंकर सिंह, सुकेत वर्मा, टीम के राहुल विश्वकर्मा, डब्लू, रामाशीष वर्मा, डॉ सर्वेश कुमार, डॉ जीएच कादरी, डॉ आरएन प्रजापति, रामकुमार विश्वकर्मा, संजय सिंह, मिथिलेश सिंह, गौरव सिंह, आदेश कुमार, निशांत शर्मा, एखलाक सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


 
ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!