Jaunpur News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की हुई मौत

Aap Ki Ummid
follow us

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत पश्चिमी कौड़ियां पक्का पोखरा रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले शिनाख्त का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के पश्चिमी कौड़ियां पक्का पोखरा स्थित रेलवे क्रासिंग व सिधाई गांव के बीच रविवार को रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सका। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ads
 
ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!