जौनपुर/रायबरेली/लखनऊ। श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि जी महाराज (जगतगुरु श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा), राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारत हिन्दू महासभा एवं सन्त महासभा के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
श्री चित्रगुप्त भगवान अखाड़ा परिषद उत्तर प्रदेश के संयोजक/प्रदेश अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट ने बताया कि रायबरेली निवासी अनीता श्रीवास्तव एडवोकेट को राष्ट्रीय सचिव घोषित किया है। अदालत की दहलीज से लेकर गांव की गलियों तक उन्होंने अपनी विद्वता और निडरता से जो सम्मान अर्जित किया है, वह हम सबके लिए गौरव का विषय है।
अभी अनीता जी की टीम ने रायबरेली में भगवान चित्रगुप्त कथा आयोजित किया जिसमें हजारों भगवान चित्रगुप्त भक्त गण शामिल हुए जो आज देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
अनीता जी के राष्ट्रीय सचिव अखाड़ा परिषद में बनने पर प्रदेश मीडिया प्रभारी वागीश चन्द श्रीवास्तव पत्रकार, प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री संगठन गिरिजेश श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री डॉ संदीप श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अवनीश यादव सहित तमाम लोगों ने अनीता जी को बधाई देते हुये महासभा के इस निर्णय की सराहना किया।
.jpg)











