Jaunpur News: जौनपुर के राजकुमार को मुम्बई में मिला तरूण कला संगम पत्रकारिता पुरस्कार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: जौनपुर के राजकुमार को मुम्बई में मिला तरूण कला संगम पत्रकारिता पुरस्कार


मड़ियाहूं के मारीकपुर निवासी राजकुमार को कैबिनेट मंत्री ने दिया स्मृति चिन्ह एवं 1 लाख की राशि


जौनपुर। मुम्बई की प्रतिष्ठित सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संस्था तरुण कला संगम द्वारा आयोजित भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार सिंह को तरुण कला संगम पत्रकारिता पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया। समारोह की अध्यक्षता महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य श्रीकांत भारतीय ने किया। समारोह के प्रमुख अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, सम्मानित अतिथि के रूप में विधायक संजय उपाध्याय, आईएएस अधिकारी वी राधा, वरिष्ठ पत्रकार राघवेंद्र द्विवेदी उपस्थित रहे।

राजकुमार जी को पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह के साथ 1 लाख रुपए की नगद राशि प्रदान की गई। संस्थाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने अपने स्वागत भाषण में संस्था द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। संयोजक राधेश्याम मिश्रा, अभिषेक सिंह और वेदांत सिंह ने अतिथियों का सम्मान किया। महासचिव दीपक सिंह ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडेय ने किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, पत्रकार आदित्य दुबे, पत्रकार विजय सिंह, आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली, विनोद यादव, सुरेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश पांडेय, नवीन पांडेय, हरि मृदुल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!