Jaunpur News: त्योहार को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: त्योहार को लेकर शान्ति समिति की हुई बैठक


राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनज़र स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को शान्ति समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शाहगंज तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज ने किया। इस अवसर पर थाने के समस्त उपनिरीक्षकगण, क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिक, धर्मगुरु, मौलाना, उलेमा-ए-किराम तथा गणमान्य व्यक्ति बड़ी तादाद में मौजूद रहे।

बैठक की शुरूआत आपसी भाईचारे, सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब को बरकरार रखने की अपील के साथ किया गया। अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से त्योहार को पूरी शांति, मुहब्बत और आपसी तालमेल के साथ मनाने की अपील किया।

उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने कहा कि त्योहारों का असली मक़सद मोहब्बत, इंसानियत और एकता का पैग़ाम देना है। लोगों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा सोशल मीडिया पर फैलाए जाने वाले गुमराह करने वाले संदेशों पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें।

क्षेत्राधिकारी गिरेन्द्र सिंह ने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले तत्वों पर प्रशासन की पैनी नज़र रहेगी। स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान अमन-ओ-अमान में खलल डालने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही कुर्बानी के दौरान शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने की हिदायत दी।

वहीं पुलिस ने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु पूरी तरह मुस्तैद है। त्योहार के दौरान थाना क्षेत्र में लगातार गश्त, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, ताकि हर नागरिक खुद को महफूज़ महसूस कर सके।

बैठक में मौजूद मौलाना एवं धर्मगुरुओं ने भी लोगों से अपील किया कि वे आपसी सौहार्द, भाईचारा और कानून का सम्मान बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें। खेतासराय की सरज़मीं हमेशा से अमन, भाईचारे और मोहब्बत की मिसाल रही है और आगे भी यह परम्परा कायम रहेगी। अंत में अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी आदेशों और दिशा-निर्देशों से तफ्सील के साथ अवगत कराया। साथ ही त्योहार को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सामूहिक सहयोग की अपील किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

 

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!