Jaunpur News: शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्रों पर हमला, कई लोग हुये घायल

Aap Ki Ummid
follow us

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट एवं जानमाल की धमकी का आरोप

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खलौतीपुर गाँव में एक शादी समारोह के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की माँग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खलौतीपुर निवासी टिल्लू पुत्र लल्तू ने थाना खेतासराय में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि गाँव के धर्मराज के घर शादी समारोह आयोजित था। इसी दौरान गत 22 मई को लगभग रात 11 बजे पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप उर्फ कल्लू पुत्र भुवान लाल, विजय कुमार निवासी खलौतीपुर तथा शनि पुत्र अजात और अभिषेक पुत्र मोहन लाल निवासीगण निकासीपुर थाना दीदारगंज समेत कुछ अन्य लोगों ने शादी समारोह में ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित के मुताबिक मामला शांत होने के बाद जब वह अपने बेटों सतीश चंद और चंदन के साथ थाने से वापस घर लौट रहे थे तभी रास्ते में आरोपियों ने दोबारा उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, पंच, ईंट और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में टिल्लू तथा उनके दोनों पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गए। यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल पक्ष ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की माँग की है। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया मामले में तहरीर के आधार चार नामज़द सहित 5  के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

ads

 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!