Jaunpur News: एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का हुआ आयोजन

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का हुआ आयोजन




प्रतिभागियों ने सीखीं आधुनिक ब्यूटी तकनीकें

चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर के पुराना चौक स्थित एक मैरिज हॉल में निहारिका ब्यूटी सैलून के तत्वावधान में एक दिवसीय मेकअप सेमिनार का आयोजन हुआ जहां बड़ी संख्या में ब्यूटी एवं मेकअप क्षेत्र से जुड़े युवाओं और महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

सेमिनार में दिल्ली से आये प्रसिद्ध सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट अमित कुमार ने प्रतिभागियों को मेकअप और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी आधुनिक तकनीकों की विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही ब्राइडल मेकअप, स्किन केयर, हेयर स्टाइलिंग एवं प्रोफेशनल मेकअप के विभिन्न तरीकों का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया जिसे प्रतिभागियों ने काफी सराहा।

इसी दौरान लायंस क्लब खुशबू शाहगंज के सदस्यों ने मेकअप आर्टिस्ट अमित कुमार को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। साथ ही उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला जिसमें प्रशिक्षण के साथ प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। आयोजकों द्वारा प्रतिभागियों के लिए लंच एवं अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई थी। समाजसेविका खुशबू जायसवाल ने बताया कि इस प्रकार के सेमिनार युवाओं को ब्यूटी इंडस्ट्री में बेहतर अवसर प्रदान करने में सहायक साबित होते हैं। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अशोक कुमार ने बड़ी भूमिका निभाई। मेकअप आर्टिस्ट सोमा दास ने भी मंच पर अपना मेकअप लुक दिखाया। इस अवसर पर बुलबुल अग्रहरि, कुसुम आर्य, सुनीता अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, ज्योति गुप्ता, रीमा सेठ, सपना जायसवाल, प्रशंसा गुप्ता, सपना गुप्ता, रूबी अग्रहरि, सीमा अग्रहरि, अंशिका, संजना, नेहा, काजल, कामिनी, नीलम, समृद्धि, वन्दना सहित दूर—दराज से अन्य लोग भी उपस्थित रहे।


ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

 

ads

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!