Jaunpur News: 1.15 करोड़ की विकास परियोजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: 1.15 करोड़ की विकास परियोजनाओं का मंत्री ने किया शिलान्यास

 

इण्टरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण से जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नम्बर 9 गोला बाजार में लगभग 1 करोड़ 15 लाख से अधिक लागत की तीन विकास परियोजनाओं का राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने शिलान्यास किया गया। साथ ही कहा कि जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) द्वारा कराए जा रहे इन कार्यों से क्षेत्र में सड़क एवं जल निकासी व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

शिलान्यास के तहत उक्त वार्ड निवासी कन्हैया सेठ के मकान से अनिल प्रजापति के मकान तक 290 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य 39.75 लाख की लागत से कराया जाएगा। वहीं आसिफ अली के मकान से अनिल प्रजापति होते हुए मनीष सोनी के मकान तक 270 मीटर मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य 45.37 लाख की लागत से होगा। इसके अलावा चिन्टू मौर्य के मकान से गुड्डू प्रजापति के मकान तक 250 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क व नाली निर्माण कार्य लगभग 30.15 लाख की लागत से कराया जाएगा।

शिलान्यास के दौरान राज्यमंत्री श्री यादव ने बताया कि क्षेत्र में लम्बे समय से जलभराव और खराब रास्तों की समस्या बनी हुई थी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से नागरिकों को राहत मिलेगी तथा आवागमन सुगम होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, मंत्री प्रतिनिधि अजय सिंह, जिला मंत्री धर्मेंद्र मिश्रा, बेचन सिंह, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, शांति भूषण मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा, सभासद प्रतिनिधि अनिल प्रजापति, मण्डल महामंत्री मनीष गुप्ता, डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, राहुल सिंह, सभासद शुभम् जायसवाल, दीपक सोनी, सभासद विनीता मौर्या, सारिका सोनी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

 

ads

ads

ads


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!