Jaunpur News: जर्जर बिजली तार बना खतरा, मानी कला में आपूर्ति ठप होने से लोग हलकान

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: जर्जर बिजली तार बना खतरा, मानी कला में आपूर्ति ठप होने से लोग हलकान

 

राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड सोंधी शाहगंज के मानीकलां बाजार सहित आस-पास के इलाके में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। गाँव में सप्लाई देने वाला एलटी केबल तार आए दिन टूटकर सड़क पर गिर रहा है जिससे इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। शुक्रवार सुबह अनवारुद्दीन उर्फ पाछू नेता के मकान के पास बिजली का एलटी तार अचानक पोल से टूटकर नीचे गिर पड़ा। गनीमत रही कि उस वक्त कोई राहगीर उसकी चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन बिजली विभाग के जेई संजय प्रजापति को सूचना दी।

क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि गांधी चबूतरा स्थित 250 केवी ट्रांसफार्मर से सप्लाई होने वाला तार पूरी तरह जर्जर हो चुका है। कई बार विभागीय अफसरों से तार बदलने की माँग की गई लेकिन हर बार सिर्फ मरम्मत कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। तार गिरने की वजह से अशहद खां नेता, बेलाल अहमद, राजेश गुप्ता, उजेर अहमद, राकेश गुप्ता, सिरताज अहमद, सोनू जायसवाल समेत सैकड़ों घरों की बिजली सप्लाई ठप पड़ी हुई है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस रास्ते पर तार गिरा है, उसी रास्ते से मुहर्रम का जुलूस भी गुजरता है। ऐसे में लोगों को किसी बड़े हादसे का अंदेशा सता रहा है। लोगों ने बिजली विभाग से फौरन नया केबल लगवाने और स्थायी इंतजाम करने की माँग की है।


 

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!