Jaunpur News: डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुफ्तीगंज का किया निरीक्षण

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: डीएम ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुफ्तीगंज का किया निरीक्षण


अनुपस्थित मिले प्रभारी चिकित्साधिकारी का वेतन रोकने एवं गलत सूचना देने वाले मेडिकल आफिसर को स्पष्टीकरण देने का दिया निर्देश


मुफ्तीगंज, जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. पटेल अनुपस्थित पाये गये जिस पर मेडिकल ऑफिसर डॉ. कमलेश कुमार ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जनपद मुख्यालय पर बैठक हेतु गए हैं परंतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकारी लेने पर पर ज्ञात हुआ कि जनपद मुख्यालय पर कोई बैठक आयोजित नहीं की गई। इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने मेडिकल ऑफिसर डॉ0 कमलेश कुमार को गलत जानकारी देने के लिए स्पष्टीकरण एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को अनुपस्थिति होने पर अग्रिम आदेश तक वेतन बाधित करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिये गये साथ ही मरीजों को ससमय भोजन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने टीबी मरीजों से संवाद कर दवा वितरण एवं उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त किया। साथ ही निर्देशित किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त वार्ड एवं परिसर को स्वच्छ रखा जाए तथा अस्पताल में आने वाले मरीजों के उपचार हेतु समुचित एवं प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

adsads

 

ads

ads



ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!