Jaunpur News: रामदयालगंज बाजार में घरों से सटाकर ले जाया जा रहा 33 हजार किलोवाट का विद्युत तार

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: रामदयालगंज बाजार में घरों से सटाकर ले जाया जा रहा 33 हजार किलोवाट का विद्युत तार


लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. को सम्बोधित ज्ञापन न्यायिक मजिस्ट्रेट शाहगंज रानी गरिमा जायसवाल को सौंपा गया।

इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि रामदयालगंज बाजार के दोनों छोर से हाईटेंशन लाइन 33 हजार किलोवाट मकान के बाजार से सटाकर ले जाया जा रहा है। वह भी हाई कोर्ट के रोक के बावजूद बिजली विभाग ने मानव मूल्यों के तिलांजलि देते हुये तथा होने वाली अनहोनी के प्रति आंख मूंद करके विभाग द्वारा रात के समय चुपके से लाइन बिछाना घोर अपराध की श्रेणी में आता है। बिजली विभाग की इस मनमानी पूर्ण रवैया को व्यापार मण्डल बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने जिलाधिकारी से तत्काल हस्तक्षेप करके उक्त हाईटेंशन तार 33000 वाट को अण्डरग्राउण्ड के माध्यम से ले जाने का काम करें जिससे भविष्य में होने वाली जनहानि से बचा जा सके। साथ ही यह भी कहा कि यदि गम्भीरता से नहीं लिया गया तो बाजारवासियों का भविष्य मौत के मुहाने पर खड़ा है जो कभी भी गलत हो जायेगा।

इसी क्रम में प्रदेश महामंत्री अनवारूल हक ने कहा कि विषय बहुत गम्भीर है। समय रहते प्रशासन ने उचित कदम नहीं उठाया तो व्यापार मण्डल बड़े आन्दोलन को बाध्य होगा। उक्त अवसर पर अमरनाथ मोदनवाल, सुनील चौरसिया, मनोज जायसवाल, रितेश मोदनवाल, राजेश यादव, धर्मेन्द्र अग्रहरी, कमल चन्द्र अग्रहरी, मुन्ना लाल गुप्ता, छेदी लाल मोदनवाल, रामेश्वर जायसवाल, प्रधान लवकुश यादव, आदिब अली, राकेश कुमार, सत्यम मोदनवाल, पवन कुमार सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

ads
 
ads

ads

ads

ads

ads


ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!