प्रतिष्ठान खुले रखने की अपील
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। फार्मा वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण जायसवाल ने बताया कि कुछ संस्थाओं द्वारा व्यक्तिगत लाभ के उद्देश्य से 20 मई को भारत बंद का आह्वान किया गया है। केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट फेडरेशन उत्तर प्रदेश ने फार्मा व्यवसाय से जुड़े सभी व्यापारियों एवं मरीजों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया है कि दवा व्यवसायी इस बंद में सहयोग नहीं करेंगे।
जिलाध्यक्ष ने जनपद के सभी दवा व्यवसाइयों से अपील किया कि 20 मई को अपने प्रतिष्ठान खुले रखें, ताकि मरीजों को दवाइयों के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मरीजों की सेवा सर्वोपरि है और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता हर हाल में बनी रहनी चाहिये।
.jpg)










